Wednesday, February 4, 2026
Homeदेशखबरों की दुनियाएसडीएम कुलदीप पाराशर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली का किया औचक निरीक्षण

एसडीएम कुलदीप पाराशर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली का किया औचक निरीक्षण

रहली। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कुलदीप पाराशर द्वारा शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विभिन्न इकाइयों का सूक्ष्म मुआयना
निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री पाराशर ने पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC), संजीवनी क्लिनिक, बीएमओ कार्यालय एवं कोल्ड चेन की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा अनुरूप प्रत्येक हितग्राही को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ मिलना सुनिश्चित की जाए। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने कोल्ड चेन के नवीन निर्माणाधीन भवन का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए इसे समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जल्द से जल्द भवन का लाभ स्वास्थ्य सेवाओं को मिल सके।
कर्मचारियों की सुनी समस्याएं
निरीक्षण के दौरान श्री पाराशर ने केंद्र में पदस्थ चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कर्मचारियों की कार्यस्थल संबंधी समस्याओं को सुना और मौके से ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) सागर से फोन पर चर्चा की। उन्होंने समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सीएमएचओ को सूचित किया।
निरीक्षण के समय संबंधित चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments