Wednesday, February 4, 2026
Homeक्राइमहादसाMP: सागर जिले के रहली में भीषण सड़क हादसा: बस-बाइक टक्कर में...

MP: सागर जिले के रहली में भीषण सड़क हादसा: बस-बाइक टक्कर में एक ही परिवार के चार युवकों की मौत

रहली थाना क्षेत्र के ग्राम अनंतपुरा में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिमरिया से दमोह जा रही एक बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार हो गयी, जिसमें पाल समाज के एक ही परिवार के चार नवयुवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, चारों युवक ग्राम अनंतपुरा से सिमरिया हर्राखेड़ा मार्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बस बाइक में टक्कर हो गयी। हादसा इतना भीषण था कि सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी प्रकाश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी मृतकों को रहली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पोस्टमार्टम जारी है।
वही घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। देखे वीडियो

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments