Saturday, March 21, 2026
Homeधर्मMP: रहली की बजरिया में गूंजने को तैयार शहनाई,भव्य और दिव्य आयोजन...

MP: रहली की बजरिया में गूंजने को तैयार शहनाई,भव्य और दिव्य आयोजन में वर वधु पक्ष में शामिल होने मच गई होड़ ,,,,,

मध्यप्रदेश के सागर जिले में आस्था का सैलाब उमड़ने को तैयार है! हम बात कर रहे हैं रहली नगर की, जहाँ की पवित्र बजरिया स्थित श्री राधारमण मंदिर में एक ऐतिहासिक पल आने वाला है। यहां परपरभु श्री राम और माता जानकी का विवाह महोत्सव, जो “Ramvivah” के नाम से प्रसिद्ध है, 25 नवंबर बिहार पंचमी पर विवाह का आयोजन भव्यता और दिव्यता के हर पैमाने को पार करने जा रहा है!आयोजक, श्री सौरभ हजारी, बताते हैं कि यह उत्सव पूरे नगर का है। इसलिए, हर घर, हर व्यक्ति को… “पीले चावल” देकर बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है!प्रभु श्रीराम की बारात मेंहाथी, घोड़े, और शाही बग्गियों का काफिला,आधुनिक डीजे पर धार्मिक भजनों की गूँज! और विभिन्न कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ! भी संपन्न होगी।

तो, रहली और आस-पास के सभी भक्तगणों! आइए, इस ऐतिहासिक विवाह के साक्षी बनिए।
सियावर राम चंद्र की… जय!

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular