मेधावी छात्र लेपटॉप राशि वितरण कार्यक्रम संपन्न
रहली। सांदीपनी विद्यालय रहली के उत्कृष्ट सभागार में मेधावी छात्र ,प्रोत्साहन योजनांतर्गत लेपटॉप राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद रहली के अध्यक्ष देवराज सोनी ने मेधावी विद्यार्थियों से कहा कि आप के चेहरे में मुझे क्षेत्र और देश का भविष्य नजर आ रहा है।माना की प्रतिभा प्रोत्साहन की मोहताज नहीं होती,लेकिन प्रोत्साहन का अपना अलग महत्व हे।जब जामवंत जी ने हनुमान जी को प्रोत्साहित किया तो सागर लांघकर लंका दहन कर आए थे।भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को प्रोत्साहित किया तो महाभारत जीत लिया था। हमारी सरकार लगातार प्रोत्साहित करने तमाम योजनाएं चला रही है। आप सभी ने मेहनत लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से सुनहरी सफलता को अर्जित किया है।नगरवासियों को आप पर गर्व है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जनप्रतिनिधि सुरेश कपस्या ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों ने अपने माता पिता और गुरुओं का मार्गदर्शन ही आपको उच्चतम शिखर तक ले जा सकता है।
कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेंद्र जारोलिया,वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मनोज तिवारी गढ़ाकोटा,डॉक्टर मनोज जैन,सहायक संचालक स्वाति दुबे, बी ई ओ इंदुनाथ तिवारी, सांदीपनी विद्यालय रहली प्राचार्य वी के पचौरी, प्राचार्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रहली अरुणा शास्त्री, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्चना वर्मा,बी आर सी आर डी अहिरवार,शालिनी दुबे ने भी संबोधित कर उत्साहवर्धन किया।छात्र कार्तिक अहिरवार,साक्षी तिवारी,स्वाति कुर्मी एवं योगिता रैकवार को प्रतीकात्मक रूप में 25 –25 हजार रुपए के डमी चेक प्रदान किए गए।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के आतिथ्य में भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। रहली विकास खंड के 413 विद्यार्थियों को एक करोड़ तीन लाख 25 हजार रुपए की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की गई।सबसे खास बात रही की शासकीय विद्यालय के 297 एवं प्राइवेट स्कूलों के 116 विद्यार्थी लाभान्वित हुए।कार्यक्रम का संचालन घनश्याम दुबे एवं आभार प्रदर्शन दिलीप कुमार चौबे ने किया।
यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में शिक्षक यतेंद्र समाधिया सलामत खान,गोविंद सिंह ठाकुर, शिवशंकर रैकवार,शैलेंद्र जैन,संतोष जैन,श्यामाचरण कुर्मी, मनोज मिश्रा, आशीष साहू,देवेंद्र कतरोलिया,प्रकाश शर्मा, सतीश प्रजापति,दीपक राजपूत,संजय तिवारी,मनीष जैन,कमलेश दुबे,कमलेश कोरी,राजकिशोर कुर्मी, यशी पटेरिया सहित मेधावी छात्र छात्राओं सहित उनके अविभावक उपस्थित थे।
