मप्र सागर जिले की रहली में स्वच्छता अभियान के तहत रहली नगरपालिका द्वारा गंदगी फैला रही नगर की दोनों शराब दुकानों के खिलाफ तीन तीन हजार रुपए जुर्माने की कार्यवाही की गई है।राजस्व प्रभारी महेश ठाकुर ने बताया कि शासन के आदेश और नपा अध्यक्ष देवराज सोनी के निर्देश पर नगर में स्वच्छता अभियान निरंतर चल रहा हे और सड़क पर कचरा फेकने वाले और पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है,आज इसी तारतम्य में नगर की दोनों शराब दुकानों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की गई है।
रहली की देशी और अंग्रेजी शराब दुकान पर रहली नपा ने ठोका तीन तीन हजार का जुर्माना।
RELATED ARTICLES
