Sunday, October 26, 2025
Homeखेल दुनियासागर:हॉकी फीडर सेंटर हेतु चयन ट्रायल  2 फरवरी को, पंजीयन 1 फरवरी ...

सागर:हॉकी फीडर सेंटर हेतु चयन ट्रायल  2 फरवरी को, पंजीयन 1 फरवरी  तक

खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में हॉकी फीडर सेंटर सागर स्थापित किया गया है। जिसमें जिले के प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ियों को हॉकी का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा कर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर साथ ही हॉकी खेल अकादमी में चयनित होने का अवसर मिलता है।

हॉकी फीडर सेंटर में चयन हेतु चयन ट्रायल दिनॉक 02 फरवरी 2025 को स्थानीय खेल परिसर एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान पर प्रातः 07:00 बजे तथा सायं 04:00 बजे को आयोजित किया जा रहा है। इस चयन ट्रायल में जिले के इच्छुक खिलाड़ी जिनकी आयु 01 जनवरी 2025 को 08 वर्ष से अधिक एवं 14 वर्ष तक हो वे भाग ले सकते है। इच्छुक खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में भाग लेने हेतु दिनॉक 01 फरवरी 2025 सायं 05:00 बजे तक अपना पंजीयन हॉकी प्रशिक्षक श्री नफीस खान तथा श्री उमेश चन्द्र मोर्य से खेल परिसर में हॉकी खेल मैदान पर संपर्क कर करा सकते

चयन ट्रायल में केवल निर्धारित तिथि तक पंजीकृत खिलाड़ियों को ही सम्मिलित किया जावेगा। खिलाड़ियों को पंजीयन के समय निर्धारित आवेदन पत्र के साथ (पासपोर्ट साईज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड अनिवार्य) सहित संलग्न कर पंजीयन करा सकते है

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments