सागर। तापमान में अत्याधिक गिरावट एवं शीतलहर चलने से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जिले के विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए 17 जनवरी 2025 एक दिवस का अवकाश घोषित किया है। सागर कलेक्टर के जारी आदेश के तहत जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएससी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
