रहली। संदीपनी स्कूल में बुधवार को शासन की ‘निशुल्क साइकिल वितरण योजना’ के तहत एक सादे गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के 16 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं।
साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
साइकिलों का वितरण स्कूल के प्राचार्य दिलीप चौबे, हेड मास्टर संजय खरे और रहली नगरपालिका के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राकेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
प्राचार्य दिलीप चौबे ने बताया कि शासन की इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले बच्चों की स्कूल तक राह आसान बनाना और शिक्षा को बढ़ावा देना है।
संजय खरे ने कहा कि इन साइकिलों की मदद से बच्चे समय पर स्कूल आ सकेंगे, जिससे उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी।
