Saturday, July 4, 2026
Homeक्राइमअपराधमप्र में मगर की हत्या की आशंका, मगर को मगर मारा किसने...

मप्र में मगर की हत्या की आशंका, मगर को मगर मारा किसने जांच में जुटा विभाग..?

रहली की सुनार नदी में अतराता मिला मृत मगरमच्छ, मुंह कुचला होने से हत्या की आशंका; वन विभाग जांच में जुटा

रहली – नगर की जीवनदायिनी सुनार नदी में एक मगरमच्छ का शव पानी के ऊपर तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब नदी के पानी में मगरमच्छ को औंधे मुंह तैरते देखा, तो उसे सुरक्षित रूप से किनारे निकाला। मगरमच्छ को बाहर निकालने पर देखा गया कि उसका मुंह बुरी तरह से कुचला हुआ था। मुंह पर गंभीर चोट के निशान होने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या शिकारियों ने बेरहमी से उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया।

नदी से मगरमच्छ का शव निकाले जाने के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। वन अमले ने उपस्थित लोगों के सामने मृत मगरमच्छ का पंचनामा तैयार कर लिया है। वन अधिकारियों का कहना है कि मगरमच्छ के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे मौत के असली कारणों का पता चल सके। मुंह कुचले होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular