Thursday, November 26, 2026
Homeदेशखबरों की दुनियामप्र:जबेरा–दमोह सागर को जोड़ने वाले झापन घाट पुल पर गुस्सा: ग्रामीणों की...

मप्र:जबेरा–दमोह सागर को जोड़ने वाले झापन घाट पुल पर गुस्सा: ग्रामीणों की चेतावनी– मांग पूरी होने तक नहीं उठेंगे

झापन घाट पुल के लिए झलोन बस स्टैंड पर धरना शुरू: ग्रामीण बोले– पुल बनाओ या वैकल्पिक मार्ग दो ​ब्यारमा नदी का झापन घाट पुल ठप: राशि स्वीकृत फिर भी काम क्यों नहीं? 26 नवंबर से ग्रामीणों का धरना

झापन घाट पुल के लिए झलोन बस स्टैंड पर धरना शुरू: ग्रामीण बोले– पुल बनाओ या वैकल्पिक मार्ग दो
राशि स्वीकृत, सिस्टम गायब! 2025 की बाढ़ में टूटा पुल आज भी खड़ा नहीं हुआ, और अब ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट चुका है। झलोन बस स्टैंड पर गूंज रही है सिर्फ एक आवाज—या तो पुल बनाओ, या वैकल्पिक मार्ग दो!”
बता दे कि जबेरा और दमोह विधानसभा को जोड़ने वाली ब्यारमा नदी का झापन घाट पुल 2025 की भीषण बाढ़ में यह पुल ढह गया था। सागर मार्ग के लिहाज से यह बेहद अहम कड़ी है, लेकिन पुल गिरने के बाद से आवागमन ठप पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बजट और राशि की मंजूरी के बावजूद काम की रफ्तार ज़ीरो है।”
चंद्रभान लोधी ने बताया कि ज्ञापन पर ज्ञापन दिए गए, पर सुनवाई के नाम पर सिर्फ खामोशी मिली। नतीजा—26 नवंबर से ग्राम झलोन के बस स्टैंड पर ग्रामीण धरने पर बैठने को मजबूर हैं।”
ग्रामीणों का कहना हे कि
इस पुल के न होने से हजारों ग्रामीण परेशान हो रहे हैं, इसकी वजह से तीन लोगों की जान भी जा चुकी है, लेकिन शासन-प्रशासन को कोई सुध नहीं है। हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था, इसलिए धरने पर बैठे हैं।
खेती का काम चल रहा है, हर छोटे-बड़े काम के लिए 30 किलोमीटर का चक्कर लगाकर झलोन जाना पड़ता है। समय और पैसे दोनों की बर्बादी है, बच्चों की पढ़ाई तक चौपट हो रही है।
सवाल सीधा है—जब राशि स्वीकृत है, तो काम क्यों अटका है? और जब तक नया पुल नहीं बनता, तब तक कम से कम वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था क्यों नहीं? बीते दिनों रहली प्रवास के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह भी इस पुल के सवाल पर जवाब देने से बचते नजर आए थे—पर आखिर कब तक जवाब टाला जाएगा?

धरना प्रदर्शन में कवि चन्द्रभान सिंह लोधी, अरविंद सिंह नन्हे राजा, नरेश सिंह लोधी, मुलाम सिंह, ओमकार विश्वकर्मा, प्रदीप ठाकुर, आकाश हजारी, शानू खान, मुन्नालाल रैकवार, राजू आदिवासी, गनेश आदिवासी, लेखन सिंह, शैलेश कुमार जैन, मोहन साहू, सतेंद्र सिंह, खिलान सिंह, आनंद यादव, सुनील यादव, लक्ष्मण सिंह, साहब सिंह, गोविंद अहिरवार, राम चरण आदिवासी सहित कई ग्रामों के लोग मौजूद रहे।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular