मप्र/ सागर जिले के शाहगढ़ में नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर नयनाभिराम देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई है, जिसमें अम्बे चौक की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र है।

विशेष महाआरती: अम्बे चौक पर आयोजित महाआरती के दौरान युवतियों और कन्याओं ने पारंपरिक थाल सजाने के साथ-साथ संगीत की धुन पर नृत्य कर अनूठे अंदाज में भक्ति भाव प्रस्तुत किए।
भक्तों की भारी भीड़: इस मनमोहक प्रस्तुति और भव्य आरती को देखने के लिए शाहगढ़ नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
(शाहगढ़ से रोहित सेन,
की रिपोर्ट)
