Monday, October 12, 2026
HomeEditer pageखबरों की दुनिया विशेषटाइगर रिजर्व में सेंध,चोर कर रहे अवैध कटाई,देख लो सीएम साहब ऐसे...

टाइगर रिजर्व में सेंध,चोर कर रहे अवैध कटाई,देख लो सीएम साहब ऐसे हो रही सुरक्षा

टाइगर रिजर्व में अवैध कटाई,ऐसे में कैसे होगा वन्य जीवों का संरक्षण सीएम साहब
वीरांगना टाइगर रिजर्व इन दिनों देश में काफी चर्चा में हे,वजह सीएम मोहन यादव ने कूनो से लाए गए चीतों को यहां छोड़ा हे,कहते हे चीतों का यह देश में तीसरा घर होगा।लेकिन दुखद पहलू यह हे कि टाइगर रिजर्व में तो अवैध कटाई चल रही हे,विभाग नींद में हे, चोर जंगल में अपना काम आसानी से कर रहे हे,हाल ही में मिली खबर के अनुसार वन विभाग ने एक घर में 52 नग सागौन जप्त किए,और वन विभाग ने अपनी पीठ थपथपा ली।,,जबकि खबर यह हे कि ,रिजर्व क्षेत्र में चोर पहुंचे कैसे मतलब नाकाबंदी सही नहीं हे।दूसरी बात कटाई होती रही किसी को खबर नहीं,,,वाह यह तो और भी बड़ी बात हे,अब रहा सवाल मुखबिर की सूचना पर पकड़ना तो यह बड़ा हास्यास्पद हे,,रटा रटाया डायलॉग हे,पहले कहां गया था मुखबिर तंत्र जब लकड़ी कट रही थी।


अब ऐसे में कैसे वन और वन्य प्राणी सुरक्षित रहेंगे,,चिंता का विषय हे।
विदित हो कि वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व अंतर्गत गेम परिक्षेत्र झापन की बीट सोमखेड़ा से लगे ग्राम सुहेला में वन विभाग की संयुक्त टीम ने 52 नग सागौन की लकड़ी जब्त की है। यह कार्रवाई मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular