Wednesday, March 25, 2026
Homeदेशखबरों की दुनियाMPNEWS नूतन वर्ष का अनूठा स्वागत: रहली जनपद पंचायत परिसर में हुआ...

MPNEWS नूतन वर्ष का अनूठा स्वागत: रहली जनपद पंचायत परिसर में हुआ पौधरोपण, गुलाब के पुष्पों से महकता रहेगा जनपद भवन

जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि की अच्छी पहल "पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। नए साल की शुरुआत प्रकृति की सेवा से करना सौभाग्य की बात है

मप्र। सागर जिले के रहली में साल 2026 के प्रथम दिवस पर जनपद पंचायत रहली के कार्यालय परिसर में नव वर्ष का स्वागत बेहद रचनात्मक और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर ‘पुष्प की अभिलाषा के अंतर्गत भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
100 फूलों के पौधों से महकेगा परिसर

कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष श्री सुरेश कपास्या और मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्री आर. जी. अहिरवार की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यालय परिसर में 100 फूलों के पौधे रोपे गए। अभियान का उद्देश्य न केवल कार्यालय की सुंदरता को बढ़ाना है, बल्कि पर्यावरण के प्रति आमजन को जागरूक करना भी है।
जनपद अध्यक्ष एवं CEO का संदेश
पौधरोपण के पश्चात जनपद अध्यक्ष श्री कपास्या ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। नए साल की शुरुआत प्रकृति की सेवा से करना सौभाग्य की बात है।” वहीं, CEO श्री अहिरवार ने स्टाफ को संबोधित करते हुए पौधों की सुरक्षा और उनके रखरखाव का संकल्प दिलाया।

पूरे स्टाफ ने बढ़ाया हाथ
इस पुनीत कार्य में जनपद पंचायत के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर गड्ढे खोदे और पौधों को रोपित कर उन्हें सींचा। कार्यक्रम के अंत में संकल्प लिया गया कि इन पौधों की देखभाल निरंतर की जाएगी ताकि आने वाले समय में कार्यालय परिसर फूलों की खुशबू से महकता रहे।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular