Saturday, March 21, 2026
Homeदेशखबरों की दुनियामुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना:सागर से वैष्णोंदेवी के लिए तीर्थयात्रा के आवेदन 17...

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना:सागर से वैष्णोंदेवी के लिए तीर्थयात्रा के आवेदन 17 जनवरी तक।

सागर मप्र। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के तहत तीर्थयात्रियों के लिए माता वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा करने हेतु आवेदन 17 जनवरी 2026 तक प्राप्त किये जावेगें।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के तहत तीर्थयात्रा हेतु किए जा रहे आवेदन में आधार कार्ड नम्बर अनिवार्य रहेगा तथा आवेदन साफ्टकॉपी एवं हार्डकॉपी के द्वारा इस कार्यालय में 17 जनवरी 2026 सायं 05ः30 बजे तक भेजना सुनिश्चत करें। तीर्थ यात्रियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्रों के साथ चिकित्सीय प्रमाण पत्र सहित सभी कालमों एवं सहपत्रों का सूक्ष्म परीक्षण उपरांत पात्र व्यक्तियों के ही आवेदन इस कार्यालय में भेजे जावें। इसके अतिरिक्त जिन तीर्थ यात्रियों द्वारा पूर्व की यात्राओं का लाभ प्राप्त कर लिया गया है। उन तीर्थ यात्रियों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएगें।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular