Wednesday, February 4, 2026
Homeदेशखबरों की दुनियाMP: कुर्मी समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर भड़का आक्रोश

MP: कुर्मी समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर भड़का आक्रोश

रहली में कुर्मी समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पड़ी करे हुए भद्दी भद्दी गलियों का प्रयोग करने का बीडियो दो दिन से सोशल मीडिया पर जमकर बायरल हो रहा है।सोशल मीडिया पर बायरल बीडियो को लेकर कुर्मी क्षत्रिय समाज में जमकर आक्रोश है।मंगलवार को आक्रोशित कुर्मी समाज के द्वारा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।कुर्मी क्षत्रिय समाज के द्वारा गांधी प्रतिमा के सामने धरना देकर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।

सभा को जनपद अध्यक्ष सुरेश कपस्या,जिला पंचायत सदस्य संतोष पटैल,पूर्व सरपंच गोविंद कुमी,सरपंच रामनोहर पटैल ने संबोधित किया।नुक्कड़ सभा के वाद कुर्मी समाज के द्वारा एसडीएम कुलदीप पराशर सहित एसडीओपी एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा गया।कुर्मी समाज के द्वारा आरोपी के खिलाफ एनएसए के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई है।24 घंटे में मांग पूर्ण नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कुर्मी समाज के लोग शामिल रहे।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments