Sunday, March 22, 2026
HomeEditer pageMP: राजनीति के दो दिग्गज विरोधी,एक साथ आए मंच पर,जमकर की तारीफ

MP: राजनीति के दो दिग्गज विरोधी,एक साथ आए मंच पर,जमकर की तारीफ

योगेश सोनी एडिटर

राजनीत में कोई भी व्यक्ति सदा के लिए दुश्मन या दोस्त नहीं होता,कब कौन किसके साथ गलबहियां डाले मिल जाए सब वक्ती स्वार्थ तय करता हे, ऐसा ही एक नजारा आज रहली विधानसभा के गढ़ाकोटा में देखने मिला,,, जिसमें ,राजनीति के दोनों दलगत धुरंधर विरोधी नेता एक साथ एक मंच पर नजर आए और बातों ही बातों में तारीफ करने से भी नहीं चुके। यह दोनों नेता ने एक साथ कब मंच साझा किया था कम से कम मुझे याद नहीं हे। खैर ,,,संयोग देखिए आज सरदार बल्लभ भाई पटेल जिन्होंने सभी रियायतों को भारत में सम्मिलित किया था। आज उन्हीं की मूर्ति के समक्ष विधानसभा के नेता एक साथ खड़े हे।सामाजिक कार्यक्रमों के एक साथ होना हमारी परंपरा हे।
दूसरी महत्त्वपूर्ण और सबसे शानदार बात….. कांग्रेस नेता जीवन पटेल ने मंच से वही बात कही जो अब तक भार्गव जी के समर्थक कहते आए हे कि भार्गव जी पूरे प्रदेश को हिला सकते हे।अब तक जो बात समर्थकों से सुनते आए वही बात विधानसभा में कांग्रेस के सबसे वजनदार नेता के मुंह से सुनकर,, बहुत लोगों को सुखद लगा। दरअसल जीवन पटेल कोपरा सिंचाई योजनाएं में किसानों को जमीन के बदले शासन से जमीन दिलाए जाने हेतु गोपाल भार्गव को दिए जा रहे ज्ञापन में मांग पत्र पढ़ते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित हुए लोगो को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उठाई गई मांग पूरी होगी कि नहीं होगी..? यह बाद का विषय हे,लेकिन किसानों के हित में ही सही,, या जो भी कारण हो,, पर दलगत राजनीति से उठकर किसानों के हित में उठाया गए इस कदम के लिए जीवन पटेल जी की प्रशंसा करता हूं। और अंत में यही कहेंगे,राजनीति में जितना चाहे विरोध कर लीजिए पर जब जब क्षेत्र की बात आए सभी एकसाथ हो जाए,,यही देश की संस्कृति हे,यही परंपरा हे,यही भाईचारा हे।

वीडियो देखे👇

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular