यूपी/वृंदावन: राधारानी प्रेमाभक्ति के रसावतार प्रेमानंद महाराज की तबीयत फिर खराब हो गई है। डॉक्टरों की सलाह पर हर रोज सुबह चार बजे होने वाली उनकी पदयात्रा अनिश्चित काल के लिए टाल दी गई है। इससे जुड़ा संदेश श्री हित राधा केलि कुंज परिकर श्रीधाम वृंदावन की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इस फैसले से उनके हजारों भक्तों को बहुत निराशा हुई जो उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इस मार्ग पर खड़े रहते थे। फिलहाल, सभी संत प्रेमानंद महाराज की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इन सभी के लिए अच्छी खबर है कि डॉक्टरों को भी उम्मीद है कि आराम करने से उनके स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार होगा। इसके बाद वह पदयात्रा जारी करने पर आगे सोच पाएंगे।
यूपी: जल्द ही होगी प्रेमानंद जी महाराज की पद यात्रा शुरू,अभी अनिश्चित काल के लिए स्थगित
RELATED ARTICLES
