मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 10 फरवरी को प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में अनुदान राशि अंतरित की जाएगी। यह कार्यक्रम देवास जिले के सोनकच्छ में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की तीसरी किश्त, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की जनवरी माह की राशि का वितरण तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया जाएगा।
