Wednesday, February 4, 2026
Homeविरासतपरंपरामहिला विश्व कप विजेता टीम और बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौंड के...

महिला विश्व कप विजेता टीम और बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौंड के बेहतर प्रदर्शन पर रेहली नपा अध्यक्ष ने दी बधाई, दिव्यांग उषा अहिरवार को बैसाखी प्रदान की

रहली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा विश्व कप जीतने और बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौंड के शानदार प्रदर्शन पर नगर पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है कि बुंदेलखंड की बेटियां भी विश्व स्तर पर अपना नाम रोशन कर रही हैं।

विश्व स्तर पर बुंदेलखंड की बेटियां

नपा अध्यक्ष श्री सोनी ने कहा कि क्रांति गौंड के उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह साबित होता है कि बुंदेलखंड की बेटियां किसी से कम नहीं हैं और वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।

दिव्यांग उषा अहिरवार को सहायता

इस अवसर को और खास बनाते हुए, नपा अध्यक्ष देवराज सोनी ने नगर के वार्ड 4 निवासी दिव्यांग उषा अहिरवार को बैसाखी प्रदान की। उन्होंने उषा अहिरवार को व्यक्तिगत और शासन स्तर पर हर संभव सहायता करने का भरोसा दिलाया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
श्री सोनी ने इस दौरान महिलाओं के आत्मनिर्भरता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नगर पालिका द्वारा समूहों के माध्यम से भी महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस अवसर पर पार्षद अमित नायक, भाजपा नेता कमल रैकवार, मस्तू खान, अमन ठाकुर,इंजीनियर शिवराम साहू,जितेंद्र प्रजापति,सहित नपा अमला उपस्थित रहा

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments