गोवर्धन (मथुरा): ब्रज यात्रा के तीसरे दिन देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज गोवर्धन धाम पहुंचीं। यहाँ उन्होंने प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रद्धा और सादगी का परिचय देते हुए राष्ट्रपति जी मंदिर परिसर के पास कुछ दूर पैदल चलीं, जिसके बाद उन्होंने वाहन के माध्यम से गिरिराज जी की सप्तकोसीय परिक्रमा पूर्ण की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे और स्थानीय प्रशासन व मंदिर सेवायतों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
