वृंदावन (मथुरा) के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी 5 दिसंबर को जयपुर में हुई। जयपुर के ताज आमेर होटल में हो रहे शादी-समारोह में बुधवार को मायरा-भात की रस्म हुई।। कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय शुक्रवार को हरियाणा के यमुनानगर की रहने वालीं शिप्रा शर्मा के साथ 7 फेरे लिएमायरा की रस्म के बाद सिंगर मान्या अरोड़ा ने इंद्रेश उपाध्याय के साथ भजन गाए।
मायरा की रस्म के बाद सिंगर मान्या अरोड़ा ने इंद्रेश उपाध्याय के साथ भजन गाए।
वैदिक रीति-रिवाज से हुआ विवाह|

तीन दिन के इस विवाह समारोह के लिए इंद्रेश उपाध्याय और उनका परिवार बुधवार रात को जयपुर में पहुंचा था। होटल के कुंदन वन में भात का कार्यक्रम हुआ।इसमें कथावाचक के परिवार के साथ बॉलीवुड सिंगर बी प्राक, एक्टर संजय दत्त सहित कई सेलिब्रिटी शामिल । वैदिक रीति-रिवाज से होने वाले विवाह का मुख्य फंक्शन शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक हुआ ।
आमंत्रण पत्र के साथ भेजा गया विशेष प्रसाद
इंद्रेश और शिप्रा के विवाह के लिए एक विशेष आमंत्रण पत्र तैयार कराया गया । इसके साथ वृंदावनधाम के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद भी भेजा गया है। इसमें राधारमणजी से मिश्री-इलायची, तुलसी सहित अन्य मंदिरों से लड्डू भेजे गए हैं।

वृंदावन में बुधवार को निकासी की रस्म हुई। यहां कथावाचक के साथ घोड़ी पर उनकी भतीजी बैठी थीं।
वृंदावन में बुधवार को निकासी की रस्म हुई। यहां कथावाचक के साथ घोड़ी पर उनकी भतीजी बैठी थीं।
बुधवार को वृंदावन में निकासी से पहले से इंद्रेश उपाध्याय के घर में कई रस्में भी निभाई गईं।
बुधवार को वृंदावन में निकासी से पहले से इंद्रेश उपाध्याय के घर में कई रस्में भी निभाई गईं।
इंद्रेश उपाध्याय ने निकासी में ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी। सिर पर पगड़ी और हाथों में चांदी की छड़ी ले रखी थी।
इंद्रेश उपाध्याय ने निकासी में ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी। सिर पर पगड़ी और हाथों में चांदी की छड़ी ले रखी थी।

हल्दी- मेहंदी कार्यक्रम को किलोल कुंज नाम दिया
इंद्रेश और शिप्रा के हल्दी- मेहंदी कार्यक्रम को किलोल कुंज ( मेला) नाम दिया गया है। भारतीय संस्कृति में इस शब्द का उपयोग ऐसे स्थान के लिए किया जाता है, जहां मधुर संगीत, भजन-कीर्तन या मनोविनोद के कार्यक्रम हों। प्रकृति के बीच बैठकर आनंद अनुभव किया जाए, आध्यात्मिक या सांस्कृतिक समारोह शांति और आनंद के साथ आयोजित हो।
मेहंदी-हल्दी के फंक्शन हुए
मेहंदी-हल्दी के फंक्शन हुए। इस दौरान पिंक थीम पर सजाया गया। यहां लाइव पपेट शो के जरिए राजस्थान की कला का परिचय दिया जा रहा है। वहीं लाख की कला से रूबरू करवाने के लिए इवेंट टीम ने मणिहार कलाकार यहां बैठाया है। जहां पर महिलाएं अपने लिए लाख की चूड़ियां बनवा रही है।जयपुर के ताज आमेर होटल से गुरुवार को इंद्रेश उपाध्याय और उनका परिवार मायरा की रस्म के लिए गाजे-बाजे के साथ निकला। इस दौरान इंद्रेश उपाध्याय खुद ठाकुर जी की पालकी उठाकर चले। माता-पिता विंटेज कार में बैठे थे

500 वीआईपी मेहमान शामिल
इवेंट कंपनी की तरफ से जयपुर के आमेर थाने में 500 वीआईपी मेहमान आने की सूचना दी गई है। मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार सुबह से ही शुरू हुआ
इसमें योगी आदित्यनाथ, धीरेंद्र शास्त्री, अनिरुद्धाचार्य, देवकीनंदन ठाकुर, समेत वृन्दावन के कई बड़े संत-महंत शामिल हैं।

250 बाउंसर्स भी सिक्योरिटी में
मेहंदी-हल्दी के प्रोग्राम के लिए सिक्योरिटी एजेंसी ने करीब 100 बाउंसर्स की टीम लगाई है। इसके अलावा कथावाचक के शिष्यों की अलग से टीम लगी है।
इंद्रेश उपाध्याय ने शादी में शामिल सभी मेहमानों और परिवार वालों से निवेदन किया है कि शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं डालेंइससे लोगों को यहां के बारे में पता चल जाएगा। भक्त पहुंचने लग जाएंगे। उन्हें संभालना मुश्किल हो जाएगा।

इस शादी में शामिल होने के लिए…बी प्राक बॉलीवुड सिंगर बी प्राक इंद्रेश उपाध्याय की शादी में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा…जय-जय के वैदिक विवाह के लिए इंतजार नहीं कर सकता।इनमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बागेश्वर धाम के पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, मूलक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर सहित 50 वीआईपी मेहमान शामिल हैं।कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की भीड़ नही पहुंचे, इसके लिए सख्त व्यवस्थाएं की गई हैं।होटल परिसर में वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटो क्लिक करने पर प्रतिबंध लागू रहेगा।
