Wednesday, February 4, 2026
HomeEditer pageSuper moon:3 जनवरी दिखेगा सुपरमून,साल की पहली पूर्णिमा पर बड़ा दिखेगा पूनम...

Super moon:3 जनवरी दिखेगा सुपरमून,साल की पहली पूर्णिमा पर बड़ा दिखेगा पूनम का चांद

पृथ्‍वी पर नये साल का जश्‍न मनाने आज चंद्रमा और सूर्य दोनो पृथ्‍वी के पास हैं । जहां चंद्रमा पृथ्‍वी के पास आकर लगभग सुपरमून जैसा होगा तो पृथ्‍वी आज सूर्य की परिक्रमा करते हुये उस बिंदु पर पहुंच रही है जो सूर्य के सबसे नजदीक है ।

समीप के सूर्य और सुपरमून जैसे मून के साथ मनाईये नये साल का वीकेंड – सारिका

)पृथ्‍वी है सूरज के नजदीक तो चंद्रमा भी है पृथ्‍वी के लगभग पास – सारिका

सुपरमून जैसी पूर्णिमा का देखिये साल का पहला पूनम का चांद – सारिका

(3 जनवरी) पृथ्‍वी पहुंच रही है सूरज के सबसे पास – सारिका

पृथ्‍वी पर नये साल का जश्‍न मनाने आज चंद्रमा और सूर्य दोनो पृथ्‍वी के पास हैं । जहां चंद्रमा पृथ्‍वी के पास आकर लगभग सुपरमून जैसा होगा तो पृथ्‍वी आज सूर्य की परिक्रमा करते हुये उस बिंदु पर पहुंच रही है जो सूर्य के सबसे नजदीक है । इस बारे में जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि ये पिंड अपनी परिक्रमा अंडाकार पथ में करते हैं , जिससे पूरी परिक्रमा के दौरान ये एक बार सबसे पास के बिंदु पर आते हैं तो एक बार सबसे दूर पहुंच जाते हैं और नये साल की शुरूआत में इनके पास आने की स्थिति आ रही है । पास आने की यह स्थिति पेरिहेलियन कहलाती है ।

सारिका ने बताया कि आज (शनिवार) रात्रि 10 बजकर 45 मिनिट पर पृथ्‍वी,सूर्य के सबसे निकट पहुंच जायेगी और इसकी दूरी घटकर 14 करोड़ 70 लाख 99 हजार 894 किमी रह जायेगी । जबकि जुलाई मे यह बढ़कर 152,087,774 किमी हो जायेगी ।

अनेक सोशल मीडिया मे आज शनिवार के चंद्रमा को वुल्‍फ सुपरमून के रूप मे बताया गया है । खगोलविज्ञान की दृष्टि से चंद्रमा 1 जनवरी को पृथ्‍वी के सबसे नजदीक बिंदु पर पहुंचा था । अब यह दूर होना शुरू हो चुका है इसलिये यह सुपरमून जैसा है पूरी तरह सुपरमून नहीं है । आज पूर्णिमा की अवस्था में पहुंचने पर, चंद्रमा मिथुन राशि में स्थित रहते हुये पृथ्वी से लगभग 362,000 किमी की दूरी पर होगा और यह शाम उदित होकर रात भर आकाश मे रहेगा । अगर आप वास्‍तविक सबसे बड़े और चमकदार सुपरमून देखना चाहते हैं तो इसके लिये 24 दिसम्‍बर का इंतजार करना होगा । सारिका ने बताया कि नये साल के प्रथम सप्‍ताह में जहां चंद्रमा भी पृथ्‍वी के नजदीक आया और आज पृथ्‍वी भी सूरज के सबसे पास के बिंदु पर आ गई है  तो इस वीकेंड पर पृथ्‍वी के पास स्थित सन एवं मून के साथ मनाइये 2026 के आगमन की खुशियां ।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments