सागर जिले के रहली के समीपस्थ ग्राम विजयपुरा में आमने-सामने से दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन युवक घायल हैं जिनमें से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है तथा एक युवक का इलाज जारी है डॉक्टर बसंत नेमा ने बताया विजयपुर में दो मोटरसाइकिलों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें रितेश यादव 35 वर्ष की मौके पर मौत हो गई जबकि अमित ,अरविंद और राहुल घायल हो गए थे जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली ले जाया गया जहां से अमित, अरविंद को जिला अस्पताल रेफर किया गया है जबकि राहुल का इलाज जारी है ।
सागर में रहली गढ़ाकोटा रोड पर दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत ,एक की मौत, तीन गंभीर घायल।
RELATED ARTICLES
