अग्निवीर सैना भर्ती रैली का आयोजन सागर जिला मुख्यालय पर इंदिरा गाँधी शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दिनांक 05 जनवरी 2025 से 13 जनवरी 2025 तक किया जाना है। इस भर्ती रैली में शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना, श्योपुर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, एवं छतरपुर सहित कुल 10 जिलों के उम्मीदवार सम्मलित होगें।
इस भर्ती रैली व्यवस्थाओं हेतु कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं जिसमें संपूर्ण भर्ती कार्यवाही के लिए अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय नोडल अधिकारी होंगे एवं जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती अंगूरी ठाकुर सहायक नोडल अधिकारी होगी।
इसके अतिरिक्त भर्ती रैली की कार्यवाही के दौरान विभिन्न अधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपे गए हैं जिनमें रैली स्थल पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल को निर्देशित किया गया है कि भर्ती स्थल पर 24 घंटे पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध करावें एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। जो अभ्यर्थी भर्ती से बाहर हो जाये उन्हे यथाशीघ्र भर्ती स्थल से बाहर करें।
