Sunday, October 26, 2025
Homeज्योतिषसफलता,असफलता के लिए विचार हैं जिम्मेदार..

सफलता,असफलता के लिए विचार हैं जिम्मेदार..

मानव मात्र के अंदर ही केवल विचार उत्पन्न होते हैं अन्य और किसी प्राणी के अंदर यह सुविधा प्रभु ने नहीं दे रखी है हम आप बड़े भाग्यशाली हैं कि हम चिंतन कर सकते हैं विचार कर सकते हैं और अपने विचारों से अद्भुत शक्ति हमे मिल सकती हैं।
मन के हारे हार है,मन के जीते जीत ।
मन ही मिलावत राम सो,मन हीं करत फजीत।।
अपनी किस्मत को अपने विचारों से भी बदला जा सकता है आप के विचार जो है स्वयं पर और दूसरों पर धीरे-धीरे और बहुत गहरा असर डालते हैं।
अपने ऊपर भी असर डालते हैं और दूसरों के ऊपर भी आपके विचार बहुत गहरा असर डालते हैं लेकिन आपको यह समझना होगा कि विचारों की शक्ति का प्रयोग कैसे किया जाए।
और जब आप विचारों की शक्ति को समझ लेगे तो अपनी सोच को अपने विचार को उसके हिसाब से बदल देंगे तो आप अपने भाग्य को अपनी किस्मत को भी बदल पाएंगे।आचार्य केशव जी के अनुसार
जब आप किसी व्यक्ति के बारे में, वस्तु के बारे में, या घटना के बारे में,विचार करते हैं।
तो वह चीज आपके जीवन में सक्रय हो जाती है एक्टिव हो जाती है हमने ईश्वर को देखा नहीं है लेकिन जब हम विचार करते है तो उनके होने की संभावना बढ़ जाएगी।
आप अपने मन में लाएंगे प्रकृति की तरफ से आपको इस तरह के विचार आप बाहर निकालेंगे उसी तरह की चीजें आपको वापस प्राप्त होंगे।
तो अगर आप नेगेटिव थॉट प्रोसेस में जाएंगे नकारात्मक सोचेंगे तो वैसे ही परिवर्तन होने शुरू हो जाएंगे।
अगर आप मन में सोचते हैं कि मैं परीक्षा में सफलता पालूंगा तो निश्चित ही आप को सफलता प्राप्त होगी।
पॉजिटिव विचार रखेंगे तो प्रकृति आपको निश्चित रूप से फायदा देगी
आप अपने खराब ग्रहों को भी बेहतर कर सकते हैं अपने विचारो से जाने कैसे करेंगे।
जो ग्रह खराब है उसकी समस्या को समझ लिया जाय फिर उपाय किये जायें। मान लीजिये आपका बृहस्पति खराब है डाइजेशन निकालेगा लीवर की प्रॉब्लम देगा लंबी चलने वाली गहरी समस्या देगा तो आप इस बात को समझिए और इसके बाद लगातार विचार करना शुरू करिए।
कि आपका बृहस्पति आपके लिए अच्छा हो रहा है यह धारणा ग्रहण भी करिए जो कुंडली में बुरा है आप लगातार विचार करिए कि वह आपके फेवर में आ रहा है
वह आपके लिए अनुकूल बना रहेगा दिन में कई बार अच्छा सोचे जैसे राहु की दशा चल रही है प्रभु की कृपा बनी रहेगी धीरे-धीरे आपका यह विचार उस ग्रह की अशुभता को कम होती जाएगी।
विचारों पर तो मैटर कर रहे हैं अपने आज यानी अपने बिहेवियर को अपनी पेंडेंसी को बदलना जरूरी है जब भी आप कोई काम करिए आप यह सोचकर के वह काम करिए कि वह अच्छा होगा।
गलत विचार लेकर कोई काम मत करिए आपके मन के विचार में भी सफलता असफलता छिपी हुई है
आप देखिए पूजा पाठ के लिए जब खाना बनता है नॉर्मल ही लेकिन उसका स्वाद कितना बढ़िया होता है उसका यह तात्पर्य है कि बहुत पवित्र मन से बहुत सात्विकता से बनाया जाता है और उस पवित्रता और सात्विकता के पवित्र मन की वजह से पवित्र विचार की वजह से खाना अच्छा बन जाता है
तो खाना बनाते समय अच्छी सोच रखें सात्विक रहें आनंदित रहें
अगर कोई व्यक्ति आपसे वेयर पाल रहा है व्यस्त रखा है पर आप उसके बारे में अच्छा सोचने लगे आपके संबंध उसके साथ अच्छे हो जाएंगे,और वह भी अच्छा सोचना शुरु कर देगा।
पूजा उपासना और मंत्र जप से आप अपने विचार ठीक रख सकते है
अगर आप अपना आहार उचित रखते हैं।
तो आपके विचारों पर इसका गहरा असर पड़ेगा जो की हमारे आचार्य हुए हैं ऋषि मुनि हुए हैं जिन्होंने आहार का इतना महत्व बताया है।
जैसा खाओगे अन्न, वैसा बनेगा मन !!
वह इसीलिए कि उससे आपके विचार शुद्ध हो सके आपका मन पवित्र हो सके तो आहार को जितना सात्विक रखेंगे उतना ही अच्छा होगा!
और कोशिश करिए कि सात्विक भोजन खाइए बाहर के भोजन से परहेज करें आपके विचार बेहतर होने शुरू हो जायेगे।आचार्य केशव जी के अनुसार
गायत्री मंत्र एक ऐसा मंत्र है जो आपको 7 साल मे शरीर भी नया कर देगा यानि ऊर्जा से भर देगा।
और मन्त्रो में गायत्री मंत्र का जाप श्रेष्ठ जाप माना जाता है।
108 बार सुबह को और 108 बार शाम को सूर्यास्त के समय अगर आप गायत्री मंत्र का जाप नित्यप्रति करते है तो विचार 100% सात्विक रहेंगे।
आप अपने विचारों पर आसानी से काबू कर पाएंगे जैसे जैसे आप गायत्री मंत्र का जाप आगे बढ़ाते जाएंगे वैसे-2आप देखेंगे कि आपके मन में सामान्यतः निगेटिव विचार आएंगे ही नहीं।
और अगर आएंगे तो तुरंत चले जाएंगे बहुत देर तक क्यों नहीं आप अपने विचारों को शक्तिशाली बना सकते हैं पॉजिटिव बना सकते हैं।और अपने विचारों से अपनी बहुत सारी समस्याओं को सुलझा सकते हैं।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments