मप्र सागर।इंदौरी भिया नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सागर का संविधान चौक ऐसा भय की उन्होंने सागर नगर निगम द्वारा बनाये गये संविधान चौक की सराहना करते हुये कहा कि मुझे सागर नगर निगम एवं विधायक श्री शैलेन्द्र जैन पर गर्व है कि उन्होने म.प्र.का पहला संविधान चौक का बनाया। मैं, नगर निगम को इस कार्य के लिये धन्यवाद देता हूं। म.प्र.के लिये यह संविधान चौक प्रेरणा स्त्रोत होगा, मैं, इंदौर में भी सागर जैसा संविधान चौक बनवाऊंगा।
