मप्र । सागर जिले की रहली में ग्वालियर हाई कोर्ट परिसर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने आजाद समाज गो पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर सिंह यादव मंडलम की संकल्प यात्रा शनिवार शाम रहली पहुंची। दामोदर सिंह ने कहा देश में कब्जा करके बैठे हैं, वे मनुवादी हैं। उनका कब्जा छुड़ाना है। अंबेडकरवादियों का कब्जा कराना है। उन्होंने कहा, बड़े-बड़े मनुवादियों को ठीक कर दिया है। यादव ने कहा
उन्हें पता है वह किस धरती पर खड़े हैं। लोगों को भी पता होगा। उन्होंने एक मनुवादी हुआ करते थे। वे गृहमंत्री भी हुआ करते थे। अब रहे हैं। यादव ने कहा, यह संविधान और वोट की ताकत है, जो बाबा साहब ने दी है यादव ने कहा, ग्वालियर हाई कोर्ट परिसर के अंदर बाबा साहब की प्रतिमा नहीं लगाने का मनुवादी लोग विरोध कर रहे हैं। वे देश को मनुविधान से चलाना चाहते हैं। देश मनुविधान से नहीं चलेगा। देश उस संविधान से चलेगा, जिसे बाबा साहब अंबेडकर ने लिखा है।
यादव ने कहा, विरोध करने वाले 70-70 साल के कुछ वकील हैं। आजादी के बाद से बाबा साहब को संविधान निर्माता माना जाता है। वे लोग कह रहे हैं कि वे अंबेडकर को संविधान निर्माता नहीं मानते। यादव ने कहा, देश संविधान से चलेगा। संविधान के निर्माता बाबा साहब हैं। इसलिए ग्वालियर हाई कोर्ट परिसर में हर हाल में बाबा साहब की मूर्ति लगेगी स्थानीय मुद्दों का उल्लेख करते हुए दामोदर यादव ने कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर पर कहा कि उनके ऊपर 38 एफआईआर हैं। चोरी, डकैती की नहीं। सारी जनता की लड़ाई लड़ने की हैं
उन्होंने सत्ताधारियों से कहा, अभी तो तुम्हें तुम्हारी पार्टी ने बेदखल किया है। झूठी एफआईआर कराई तो जनता बेदखल कर देगी।
