Saturday, March 21, 2026
Homeदेशखबरों की दुनियानए वर्ष पर नए भवन में पहुंचा विमला देवी पब्लिक स्कूल,विधायक गोपाल...

नए वर्ष पर नए भवन में पहुंचा विमला देवी पब्लिक स्कूल,विधायक गोपाल भार्गव और ब्रजबिहारी पटेरिया ने किया फीता काटकर उद्घाटन

रहली। नगर का प्रतिष्ठित विमला देवी पब्लिक स्कूल साल के पहले दिन से पटना ककरी स्थित निजी भवन में संचालित हो रहा हे। गुरुवार को स्कूल भवन के उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि सभी विद्यालय बच्चों को वेद शास्त्र की शिक्षा दे संस्कार दे की अपने माता पिता को सेवा जरूर करे।ऐसी शिक्षा देने से पुण्य प्राप्त होता हे।हमें अपनी सनातन संस्कृति के अनुकूल बच्चों को बनाना हे।

विधायक भार्गव ने गढ़ाकोटा के संदीपनी स्कूल के कार्यक्रम की चर्चा करते हुए बताया कि करीब एक हजार बच्चों में सिर्फ एक बच्चा बता पाया कि संदीपनी भगवान कृष्ण के गुरु हे, अब बताए क्या करेंगे ऐसी शिक्षा का जिसमें बच्चों को अपने स्कूल के बारे में ही जानकारी नहीं हे।इसलिए आवश्यक हे बच्चों को सनातन परंपरा से जरूर जोड़े।

विशिष्ट अतिथि विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया ने कहा कि इंग्लिश मीडियम शिक्षा जरूरी हे लेकिन ध्यान रहे हमारी सनातनी परंपरा के गुरुकुल की परंपराएं भी बनी रहे।बच्चों को हमारी सनातन की संस्कृति और इतिहास से जोड़े रखे।

एडवोकेट राजेंद्र जारोलिया ने विद्यालय परिवार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विजय हजारी,अवधेश हजारी,ब्रजेश हजारी ,सौरभ हजारी,संचालक हेमंत शालिनी हजारी,अनुश्री जैन,राजेंद्र चौबे, अनिल पांडे, रजनीश तिवारी सहित समस्त हजारी परिवार,विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।कार्यक्रम का संचालन अंकेश,कुशाग्र हजारी ने किया।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular