Monday, February 16, 2026
Homeदेशखबरों की दुनियाशिवपुरी हत्याकांड से आक्रोश: रहली अधिवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा...

शिवपुरी हत्याकांड से आक्रोश: रहली अधिवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ की मांग

रहली। शिवपुरी में अधिवक्ता संजय सक्सेना की नृशंस हत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में अधिवक्ता संघ रहली ने प्रदेश सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को सौंपकर अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।

कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

​ज्ञापन सौंपने के दौरान अधिवक्ताओं ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। आए दिन अधिवक्ताओं को धमकियां मिल रही हैं और उन पर हमले हो रहे हैं। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि जब समाज को न्याय दिलाने वाला ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक की सुरक्षा का क्या होगा?

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments