खुरई | विकास की राह में अपनों का साथ और त्याग ही क्षेत्र की नई तस्वीर बदलता है। इसी भावना के साथ आज स्थानीय महाकाली टीन शेड में हनौता सिंचाई परियोजना के अंतर्गत विस्थापित हुए परिवारों के लिए भूखंड पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता अविराज सिंह ने विशेष रूप से सहभागिता की और प्रभावित परिवारों का हौसला बढ़ाया।

विकास में विस्थापितों का योगदान ‘देवतुल्य’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अविराज सिंह ने विस्थापित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा: ”विकास की बड़ी परियोजनाओं के लिए अपनी मिट्टी और जड़ों को छोड़ना कोई साधारण बात नहीं है। आप सभी देवतुल्य परिवारजनों का यह योगदान अत्यंत सराहनीय है। आपके इसी सहयोग और त्याग के दम पर हनौता परियोजना खुरई विधानसभा के समग्र विकास को एक नई शक्ति प्रदान करेगी।”
डबल इंजन सरकार और ‘भूपेंद्र भैया’ के प्रयासों की सराहना
अविराज सिंह ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का श्रेय वरिष्ठ नेतृत्व को देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खुरई के ‘विकास पुरुष’ भूपेंद्र सिंह (भैया) धरातल पर उतार रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि खुरई विधानसभा आज विकास के जिस पायदान पर है, वह भूपेंद्र भैया के सतत प्रयासों और दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

खुरई के विकास को मिलेगी नई गति
हनौता परियोजना न केवल सिंचाई के क्षेत्र में क्रांति लाएगी, बल्कि इससे खुरई विधानसभा की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। पट्टा वितरण कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के चेहरे पर संतोष भाव देखा गया, क्योंकि शासन द्वारा उनके पुनर्वास के लिए त्वरित कदम उठाए
