सागर। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के सेवा संकल्पों का सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखने लगा है। उनके कार्यालय द्वारा संचालित ‘भूपेंद्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन सेवा’ सागर जिले के गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 8 फरवरी से 27 फरवरी 2026 के मध्य मात्र 20 दिनों में 96 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया गया है।
अब तक 626 लोगों की बची जान
विगत 2 जून 2025 को सेवा के ध्येय से शुरू किए गए इस प्रकल्प ने कम समय में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब तक कुल 626 जरूरतमंदों को इस हेल्पलाइन के माध्यम से रक्त मुहैया कराया जा चुका है। विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के इस जनोपयोगी प्रयास से न केवल मरीजों की जान बच रही है, बल्कि उनके परिजनों को आर्थिक बोझ और भाग-दौड़ से भी बड़ी राहत मिल रही है।
इन क्षेत्रों के मरीजों को मिला लाभ
पिछले तीन सप्ताह में सागर संभागीय मुख्यालय पर इलाज कराने आए जिले के विभिन्न क्षेत्रों के मरीजों ने इस सेवा का लाभ उठाया। इनमें प्रमुख रूप से बंडा, केसली, गौरझामर, गढ़ाकोटा, खुरई, सुरखी, रहली, राहतगढ़, मालथौन, नरयावली, बांदरी, बीना, देवरी, सानौधा, बटियागढ़, जैसीनगर और दलपतपुर जैसे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं।
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है उपलब्धि
रक्तदान के क्षेत्र में श्री भूपेन्द्र सिंह का योगदान ऐतिहासिक रहा है। उनके और उनके पुत्र अविराज सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित शिविरों में इस वर्ष लगभग 2,181 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। पिछले 10 वर्षों में यह आंकड़ा 17 हजार यूनिट के पार पहुंच चुका है। इसी अभूतपूर्व सेवा कार्य के लिए ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।
24 घंटे उपलब्ध है सेवा
पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह स्वयं इस हेल्पलाइन की मॉनिटरिंग करते हैं। जरूरतमंद मरीज या उनके परिजन नीचे दिए गए नंबरों पर किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं:
- मोबाइल हेल्पलाइन: 9228035418 (24 घंटे चालू)
- लैंडलाइन नंबर: 07582-262688
- आपातकालीन संपर्क: 9425171211 (कॉल, व्हाट्सएप या एसएमएस)
