मप्र/सागर जिले की रहली में सोमवार को करणी सेना के नेतृत्व में सर्व सवर्ण समाज ने एकजुट होकर यूजीसी के प्रस्तावित ‘काले कानून’ के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने इसे शिक्षा जगत के लिए घातक बताते हुए माननीय राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा।
करणी सेना एवं सर्व सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठन हमेशा समाजहित और राष्ट्रहित के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाता रहा है। समाज की एक ही मांग है कि इस प्रस्तावित कानून को तत्काल वापस लिया जाए और भविष्य में कोई भी निर्णय सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर ही लिया जाए।
चेतावनी: प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने इन मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो इस आंदोलन को और अधिक व्यापक और उग्र रूप दिया जाएगा।आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा। प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। प्रदर्शन के अंत में सवर्ण समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा।
प्रदर्शन में अभिजीत सिंह, मनोज जैन भरे, राजा पांडे, युवराज सिंह, चीची जैन, आशीष उपाध्याय, बृजेश सिंह और योगेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
