Wednesday, February 4, 2026
Homeदेशखबरों की दुनियाMP:सागर कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्र में जल सप्लाई सुरक्षित करने दिए निर्देश,अधिकारियों...

MP:सागर कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्र में जल सप्लाई सुरक्षित करने दिए निर्देश,अधिकारियों को जवाबदेही हुई तय….

खबरों की दुनिया की खबर को गंभीरता से लेते हुए सागर कलेक्टर ने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जल सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त करने और स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए हे।

Mp sagar/ खबरों की दुनिया की खबर को गंभीरता से लेते हुए सागर कलेक्टर ने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जल सप्लाप व्यवस्था दुरुस्त करने और स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए हे। खबरों की दुनिया द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में जल व्यवस्था दुरुस्त करने और पेय जल की जांच करने संबंधी खबर को प्रमुखता से उठाया गया था।
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने जिले में सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिला सागर, परियोजना अधिकारी जिला शहरी अभिकरण जिला सागर, महाप्रबंधक, जल निगम सागर जिला सागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत (समस्त) जिला सागर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी निर्देशित किया कि अपने अधिकार क्षेत्र में जल आपूर्ति प्रणालियों का गहन निरीक्षण करें।

Collector संदीप जी आर ने निर्देश दिए कि सुरक्षित स्वच्छ पेयजल व्यवस्था हेतु अपने क्षेत्रांतर्गत जल आपूर्ति हेतु पानी की टंकियों/ पाईपलाईनों का तत्काल निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त पाईप लाइनों की तत्काल मरम्मत की जावे। यह सुनिश्चित किया जावे कि पाईपलाईन में कहीं पर दूषित जल तो नहीं मिल रहा है, यदि पाईप लाईन में दूषित जल पाया जाता है तो तत्काल पाईप लाईन बंद की जाये एवं सुधार होने तक सुरक्षित वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था (टैंकर/अस्थायी कनेक्शन आदि) की जाए। सप्लाई किये जा रहे पेयजल के नियमित रूप से सैम्पल लिये जाकर उनकी जांच करायें। यदि दूषित पेयजल आपूर्ति के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो इसे गंभीरता से लेते तत्काल जांच करायें एवं आवश्यक सुधार किया जाना सुनिश्चित करें। नियमित रूप से पाईप लाईनों की जांच कर अपने क्षेत्रांतर्गत कोई भी पाईप लाईन क्षतिग्रस्त न हो सुनिश्चित किया जावे।

https://khabaronkiduniya.com/mp-gramin-kshetr-safaai/

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments