#ओरछा में भगवान राजा राम के दर्शन करने के साथ-साथ दल वहां के ऐतिहासिक किलों और स्थापत्य कला का अवलोकन भी करेगा।
रहली। स्थानीय शासकीय स्नातकोत्तर (पीजी) महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का एक दल शैक्षणिक एवं धार्मिक भ्रमण के लिए शनिवार रात सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ओरछा के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी ने बस को हरी झंडी दिखाकर दल को गंतव्य के लिए विदा किया।

यात्रा के संरक्षक डॉ. मनोज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल संख्या: दल में कुल 55 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और सुरक्षा के लिए 10 सदस्यीय कॉलेज स्टाफ भी साथ गया है।शनिवार रात 8 बजे बस द्वारा सभी सदस्य ओरछा के लिए रवाना हुए।

शुभकामनाएं और उत्साह
रवानगी के समय नगर पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी ने सभी छात्र-छात्राओं से भेंट की और उन्हें सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की यात्राओं से विद्यार्थियों को हमारे प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखने और सीखने का अवसर मिलता है।
यात्रा को लेकर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। दल ओरछा में भगवान राजा राम के दर्शन करने के साथ-साथ वहां के ऐतिहासिक किलों और स्थापत्य कला का अवलोकन भी करेगा।
योगेश सोनी रहली सागर म.प्र
