Ujjain/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने तीज त्यौहारों को धूमधाम और आनंद के साथ मनाने का निर्णय लिया है। भारतीय संस्कृति में दीपावली के बाद गौवर्धन पूजा की परंपरा रही है, जो भगवान श्रीकृष्ण द्वारा मथुरा में गौवर्धन पर्वत धारण करने की घटना से जुड़ी है। यह पर्व हमारी संस्कृति में विद्धमान पशु प्रेम के महत्व को भी दर्शाता है। संपूर्ण प्रदेश में गौवर्धन पूजा का पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे स्वयं भी पूजा में शामिल होंगे। मंत्री, विधायक, सांसद, सरपंच और पंच अपने-अपने क्षेत्र में गौवर्धन पूजा में भी शामिल हों। इन उत्सवों से आनंद के साथ गौ-प्रेम का भी प्रकटीकरण होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुग्ध उत्पादन में प्रदेश को नंबर वन बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौवर्धन पूजा के अवसर पर उज्जैन से जारी संदेश में यह बात कही।
Homeअन्यगौ पालन और संरक्षणMP NEWS/गौ-प्रेम के प्रकटीकरण का पर्व है गौवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री डॉ....
MP NEWS/गौ-प्रेम के प्रकटीकरण का पर्व है गौवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
0
110
SourcePhoto sosel media
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES
