Tuesday, March 17, 2026
Homeकाव्य संग्रह/ आलेखविरासत​मप्र:खुरई में डोहेला महोत्सव और आगामी त्योहारों को लेकर नगर पालिका अलर्ट,...

​मप्र:खुरई में डोहेला महोत्सव और आगामी त्योहारों को लेकर नगर पालिका अलर्ट, CMO और सहायक यंत्री ने संभाला मोर्चा

स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर जोर: 2 अप्रैल से शुरू होगा भव्य डोहेला महोत्सव, खुरई नपा ने कसी कमर

महोत्सव की तैयारी: किला परिसर और डोहेला मंदिर में व्यवस्थाओं का दौर तेज, सहायक यंत्री अविनाश रावत ने दिए निर्देश

खुरई। आगामी त्योहारों और 2 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने वाले नगर के ऐतिहासिक एवं भव्य डोहेला महोत्सव को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह सक्रिय मोड में आ गया है। भैया भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्नशन में खुरई में डोहेला महोत्सव का आयोजन किया जाता हे। सीएमओ द्वारा नगर की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और बुनियादी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

​इसी कड़ी में सीएमओ श्री राजेश मेहतेले एवं सहायक यंत्री श्री अविनाश रावत ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा कर जारी विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महोत्सव और त्योहारों के दौरान नगरवासियों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रमुख निर्देश और जिम्मेदारी:

  • स्वच्छता अभियान: सहायक यंत्री श्री रावत ने स्वच्छता पर्यवेक्षक नीतेश श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि मंदिर परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।
  • समय सीमा में कार्य: उपयंत्री शैलेंद्र सिंह को किला परिसर मैदान, जेल रोड तलैया और डोहेला मंदिर परिसर में रंग-रोगन और अन्य आवश्यक कार्यों को समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • विद्युत एवं साज-सज्जा: विद्युत प्रभारी नरेंद्र नहारिया को किला परिसर में लाइटिंग और आकर्षक सजावट दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • उद्यान प्रबंधन: उद्यान प्रभारी पर्वत सिंह यादव को पार्कों और डोहेला परिसर के बगीचों में विशेष सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

​सीएमओ श्री राजेश मेहतेले ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का मार्गदर्शन दिया। साथ ही आईईसी टीम समन्वयक अरूण नागौर को स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां निरंतर संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिक भी इस आयोजन में सहभागी बनें और नगर स्वच्छ रहे।

​प्रशासन का मुख्य लक्ष्य डोहेला महोत्सव के दौरान खुरई को एक स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक स्वरूप प्रदान करना है।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular