सागर/ जिले की रहली में आज आधुनिक भारत की शिल्पकार और देश की महान विभूति, दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी रहली ने एक अत्यंत प्रेरणादायक और भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। भले ही यह कार्यक्रम संक्षिप्त रहा, परंतु इसमें कांग्रेसजनों का उत्साह और उनकी श्रद्धा देखते ही बनती थी।
रहनी नगर की नगरपालिका पर स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हुआ। सभी ने एकजुट होकर भारत की इस ‘आयरन लेडी’ को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अद्वितीय योगदान को याद किया।

भव्य माल्यार्पण और संकल्प
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित सभी उपस्थित सदस्यों ने श्रीमती गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प मालाएँ अर्पित कीं। इस दौरान, उपस्थित जनसमूह ने उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने और राष्ट्र हित में समर्पित रहने का पुनः संकल्प लिया। वक्ताओं ने उनके ऐतिहासिक निर्णयों को याद किया, जिसने देश की दिशा और दशा बदल दी थी।
ये रहे कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले प्रमुख कांग्रेस जन
इस श्रद्धांजलि सभा में नगर के अग्रणी और प्रतिष्ठित कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। माल्यार्पण करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल थे:

सुशील हजारी (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष), दीपक जैन (अध्यक्ष, नगर कांग्रेस रहली) प्रमोद सराफ जी, सौरभ हजारी पूर्व नपा अध्यक्ष,अनूप ददरया,श्संजय पटेरिया, प्रमोद नायक, महेंद्र ठाकुर, बिहारी पटेल केशव पटेल,पुरुषोत्तम पटेल, भोले अहिरवार, कमलेश गुप्ता, अंबर ददरया,अनिकेत सेंधिया सहित बड़ी संख्या में नगर के समर्पित और ऊर्जावान कांग्रेस कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए, जिन्होंने एकजुटता का प्रदर्शन किया।
