रहली/मप्र। नगर के सराफ धर्मशाला में नवगहोई महिला मंडल द्वारा एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य और सफल कार्यक्रम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दोहरे उत्सव में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी सद्भाव व उत्साह के साथ खुशियां बांटीं।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के समाजसेवी श्रीमती शिल्पी अभिषेक भार्गव, सम्मिलित हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में (BEO) सुश्री स्वाति दुबे एवं सहायक प्राध्यापक श्रीमती सुषमा चौरसिया ,श्रीमती रश्मि सराफ उपस्थित रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और महिला सशक्तिकरण व सामाजिक एकता पर अपने विचार साझा किए।
राधा-कृष्ण की झांकी और सांस्कृतिक रंग
उत्सव का मुख्य आकर्षण नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी रही। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। रंग पंचमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में गुलाल और फूलों के साथ होली खेली गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और रंगीन हो गया।

मनोरंजक खेल और मंच संचालन
महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक गेम्स (खेल) आयोजित किए गए, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन डॉ. स्वप्ना सराफ द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता श्रीमती सोनल सराफ ने की।
स्मृति-चिन्ह भेंट कर जताया आभार
कार्यक्रम के समापन पर नवगहोई महिला मंडल की समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। श्रीमती मेघा सराफ,श्रीमती सोनम गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
