
भोपाल।समाज में जब भी कोई कार्य एक तय स्टेज से ऊपर उठकर किए जाते हे तो उसकी चर्चा, चहुंऔर व्याप्त हो जाती हे,ऐसा ही एक उदाहरण सामने आया हे,रहली विधायक गोपाल भार्गव के भोपाल स्थित आवास का। यहां पर क्षेत्र के मरीजों को ठहरने रुकने और इलाज की सुविधा तो भार्गव वर्षों से उपलब्ध कराए हुए थे,लेकिन मीडिया में चर्चा का विषय अब बना हे, यहां तक कि मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उनके निवास पहुंचे और सराहना की।

दरअसल अब तक यहां सिर्फ बड़े बुजुर्गों के इलाज की सुविधा थी।लेकिन भार्गव जी के पुत्र अभिषेक भार्गव ने छोटे बच्चों के हृदय के इलाज की व्यवस्था अलग से की और बच्चों को ठहरने स्पेशल रूम तैयार कराए जो सबसे हटकर कार्य हे। इसी वजह से भार्गव का निवास प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ हे।
देखे वीडियो न्यूज
