रहली खबरों की दुनिया/ अधिवक्ता संघ रहली के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। सभी पदों के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
इस चुनाव में रामानंद पटेल को संघ का अध्यक्ष, प्रभुदयाल सोनी को उपाध्यक्ष, जगदीश पुराणी, सचिव, अरविंद कुर्मी सह सचिव, अनिलकांत खरे कोषाध्यक्ष और श्याम बिहारी पचौरी को पुस्तकालय अध्यक्ष बनाया गया है। चुनाव प्रक्रिया प्रत्यक्ष प्रणाली से संचालित की गई। नामांकन पत्र 15 तारीख से भरे जा रहे थे। सोमवार को नाम वापसी की अंतिम तारीख थी, जिसके बाद सभी पदों पर निर्विरोध चयन हो गया। अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन प्राप्त हुए: रत्नेश पटेल, हरिकांत मिश्रा, रामानंद पटेल और मयंक चौबे। तीन प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया, जिससे रामानंद पटेल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।

कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद तिवारी और अनिलकांत खरे ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन विनोद तिवारी ने नामांकन वापस ले लिया। अनिलकांत खरे कोषाध्यक्ष बने। पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए केवल श्याम बिहारी पचौरी ने नामांकन भरा, जिससे वे निर्विरोध चुने गए। नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं और नागरिकों ने बधाई दी है।
