मप्र। मध्यप्रदेश के खाते में एक टाइगर रिजर्व और जुड़ गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 मार्च को शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व का लोकार्पण किया। अब मप्र में कुल 9 टाइगर रिजर्व हो गए है जो भारत में सबसे अधिक है दूसरा नंबर महाराष्ट्र का है।
इस अवसर पर सीएम यादव ने एक बाघिन को छोड़ा। अब यहां बाघों की संख्या 7 हो गई है।
स्व. माधव राव सिंधिया ने वन्य जीवों का संरक्षण किया था। इस माधव टाइगर रिजर्व के रूप में हमें उनसे सौगात मिली है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन हमारे चंबल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण है। 9वें टाइगर रिजर्व माधव टाइगर रिजर्व को लोकार्पण से प्रदेश के इतिहास में नया अध्याय जुड़ा है।
