Saturday, March 21, 2026
Homeदेश#इंद्रेश उपाध्याय मप्र के सागर में 19 नवंबर से करेंगे श्रीमद भागवत...

#इंद्रेश उपाध्याय मप्र के सागर में 19 नवंबर से करेंगे श्रीमद भागवत कथा,#मुख्यमंत्री मोहन यादव हो सकते हे शामिल

सीएम डॉ. मोहन यादव को #विधायक शैलेंद्र जैन ने दिया श्रीमद्भागवत कथा का #आमंत्रण

सीएम डॉ. मोहन यादव को #विधायक शैलेंद्र जैन ने दिया श्रीमद्भागवत कथा का #आमंत्रण

सागर/ मप्र। 19 नवंबर से 25 नवंबर तक सिद्ध क्षेत्र बालाजी मंदिर प्रांगण में संपन्न होने जा रही श्री मद भागवत कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय जी द्वारा किया जा रहा है। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनुश्री जैन ने सबसे पहले बिहारी जी और बाबा प्रेमानंद महाराज को आमंत्रण दिया इसके बाद मध्य प्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सागर में आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा का सादर आमंत्रण दिया। यह दिव्य कथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा व्यास परम पूज्य इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज के मुखारविंद से 19 नवंबर से 25 नवंबर तक सिद्ध क्षेत्र बालाजी मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी।

विधायक जैन ने बताया कि पूज्य इंद्रेश जी महाराज ने विगत वर्ष भी सागर में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया था, जिससे पूरा नगर भक्ति रस में सराबोर हो गया था। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पुनः सागर को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि महाराज श्री के सानिध्य में एक बार फिर यह आध्यात्मिक आयोजन होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक जैन से चर्चा के दौरान कहा कि वे इस दिव्य आयोजन में अवश्य सम्मिलित होंगे।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular