MP news / एमपी के सागर जिले में की रहली तहसील में स्थित पंढरपुर में प्रतिवर्ष कार्तिक माह में दीपावली से एकादशी तक महालक्ष्मी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। प्रतिबर्षानुसार इस वर्ष भी अष्टधातु से निर्मित महालक्ष्मी जी की प्रतिमा का स्थापना साधू की कुटिया परिसर में की गई है।संभवतः रहली नगर प्रदेश में एकमात्र स्थान होगा जहां नवरात्रि की तरह महालक्ष्मी जी की मूर्ति की स्थापना कर महालक्ष्मी महोत्सव मनाया जाता है।

आयोजित महोत्सव में प्रतिदिन शाम 8 बजे भव्य संगीतमय आरती का आयोजन किया जाता है जिसमें नगर के सभी क्षेत्र वर्ग के लोग शामिल होते हैं। आयोजन समिति द्वारा यहा लगभग 15 वर्ष से मां लक्ष्मीजी की प्रतिमा स्थापित होती आ रही है। जिसमे 4 साल मिट्टी की प्रतिमा स्थापित की गई थी।स्थानीय लोगों के सहयोग से 151 किलो की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित की जाने लगी।
महालक्ष्मी जी की प्रतिमा प्रतिवर्ष दीपावली से देव उठनी एकादशी तक विराजित किया जाता है फिर जल विहार के बाद पुनः मूर्ती को भगवान पंढरीनाथ मंदिर में स्थापित किया जाता है।जहां साल भर उनकी पूजा अर्चन पुजारी द्वारा किया जाता है।
