Tuesday, April 7, 2026
Homeदेशखबरों की दुनियाटीईटी परीक्षा के विरोध में रहली में हुंकार: सागर में कल जुटेंगे...

टीईटी परीक्षा के विरोध में रहली में हुंकार: सागर में कल जुटेंगे सैकड़ों शिक्षक

रहली। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 07 अप्रैल 2026 को खमरिया रोड स्थित नवदुर्गे मैरिज गार्डन में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य टीईटी (TET) परीक्षा के विरोध में कल, 08 अप्रैल को सागर में होने वाले विशाल प्रदर्शन की रणनीति तैयार करना और अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों को लामबंद करना रहा।

एक सुर में बुलंद की आवाज

​बैठक में उपस्थित विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों और सैकड़ों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एक स्वर में परीक्षा का विरोध करते हुए सागर आंदोलन में सम्मिलित होने की सहमति दी। वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अपनी मांगों को मनवाने के लिए जिला मुख्यालय पर शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।

इन पदाधिकारियों ने किया संबोधित

​मोर्चा की ओर से प्रमुख रूप से सलामत खान,पवन पाण्डेय,श्यामाचरण कुर्मी,घनश्याम दुबे,ब्रजेन्द्र चौबे,दीपक मिश्रा,ओमकार साहू,गुलाब अहिरवार ने अपने संबोधन में आंदोलन की रूपरेखा रखी। कार्यक्रम का संचालन गोविंद सिंह ठाकुर ने किया।

250 से अधिक शिक्षकों की रही मौजूदगी

​बैठक में रहली विकासखंड के लगभग 250 से अधिक अध्यापक शामिल हुए। प्रमुख रूप से दिलीप कुमार चौबे, मनीष शास्त्री, पंकज साहू, अशोक सिंह तालमपुर, सीताराम साहू, भरत रैकवार, अमित पचौरी, राजा बगरोन, इमरान खान, संतोष जैन, यास्मीन शमा, संजोकी साहू और अमोल सेन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

विशेष संदेश: कल का प्रदर्शन केवल एक विरोध नहीं, बल्कि शिक्षक समाज के सम्मान की लड़ाई है। सभी साथी अधिक से अधिक संख्या में सागर पहुँचें। — अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular