तनाव और अकेलापन बड़ी समस्याएँ हैं, जिनका समाधान संवाद और संस्कार हैं।” — सुधीर कोचर, कलेक्टर दमोह
कलेक्टर सुधीर कोचर की अपील: नई पीढ़ी में बढ़ते तनाव, अकेलेपन और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर गंभीरता से विचार करना समय की मांग है।
दमोह जिला प्रशासन की एक विशेष अपील…
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारी नई पीढ़ी कहीं न कहीं तनाव, अकेलेपन और सोशल मीडिया के मायाजाल में उलझती जा रही है। समाज में बढ़ती चिंताजनक घटनाएँ संकेत दे रही हैं कि अब केवल प्रशासन नहीं, बल्कि हम सबको मिलकर जागना होगा।
कलेक्टर श्री सुधीर कोचर जी ने पूरे समाज से आह्वान किया है कि आइए, हम सब मिलकर आत्ममंथन करें।
हमें आपके सुझावों की तलाश है:
- बच्चों को तनाव मुक्त कैसे रखें?
- सोशल मीडिया के दुरुपयोग को कैसे रोकें?
- दुर्व्यसन (नशे) के खिलाफ सामाजिक चेतना कैसे जगाएँ?
समाज के प्रबुद्ध जन, सामाजिक संगठन और नागरिक इन समस्याओं के समाधान हेतु अपने व्यावहारिक सुझाव साझा करें। आइए, मिलकर सामाजिक चेतना को मजबूत करें। 🤝
जिला प्रशासन दमोह आपसे आग्रह करता है कि युवा पीढ़ी को सकारात्मक वातावरण देने के लिए अपने विचार और सुझाव साझा करें।
आइए, एक बेहतर कल की नींव रखें! 🌱
पूरे संदेश के लिए लिंक पर क्लिक करे👇
