इंदौर त्रासदी के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर मुख्यमंत्री का एक्शन सोशल मीडिया में आते ही,मित्र प्यारे मोहन तिलमिला गए,बोले देखो हमने पहले ही कहा था ज्यादा से ज्यादा ट्रांसफर,और प्रभार बदला जाएगा,इससे ज्यादा कुछ नहीं होगा,और वही हुआ,आखिर जिम्मेदारी नाम की कोई चीज होती हे कि नहीं,,,या गलती पर गलती करो और एक ही पेड़ पर डालियां बदलते रहो, हो गया काम,,, बात सोलह आने सच थी,प्यारे मोहन को भविष्य वाणी सही निकली। लेकिन अब कर भी क्या सकते हे,,,तुलसीदास जी ने भी रामायण में लिखा हे,,,,,समरथ को नहीं दोष गुसाईं,,,,,, जवाब तो देना ही था, फिलहाल सवालों पर जवाब वैसे भी भारी चल रहे है सो मन बहलाने कह दिया प्यारे जी ज्योतिषी को दुकान खोल लो बहुत चलेगी,वैसे भी राजनीतिक पंडित तो हो ही गए हो।
