रहली। क्राइस्ट कॉन्वेंट स्कूल पटना बुजुर्ग का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम रविवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने पिता के जीवन में महत्व को दर्शाने वाली मार्मिक थीम “सहारा” पर नाट्य मंचन प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित सभी अभिभावक और दर्शक भावुक हो उठे।
संगीत और नृत्य: भावुक गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभागार में उपस्थित हर शख्स की आँखों में आँसू ला दिए। एक प्रस्तुति में बच्चों ने यह दिखाया कि पिता उनके लिए ‘सुपरहीरो’ कैसे होते हैं।

उपस्थित एक अभिभावक ने कहा, “यह कार्यक्रम सिर्फ मनोरंजन नहीं था, बल्कि यह एक भावनात्मक अनुभव था। आज महसूस हुआ कि हम अपने बच्चों के लिए जो करते हैं, वे उसे समझते हैं।”
- स्कूल की प्रधानाचार्य ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को रिश्तों की अहमियत सिखाते हैं।
कार्यक्रम का समापन तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हुआ। स्कूल के इतिहास में एक यादगार सांस्कृतिक संध्या बन गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अभिषेक भार्गव तथा विशिष्ट अतिथि बिशप मार्क अथिकलम और सुपीरियर सिस्टर मरीना रहीं।
बच्चों ने “सहारा” थीम पर आधारित प्रस्तुति के माध्यम से जीवन में पिता की अतुलनीय भूमिका को खूबसूरती से उजागर किया। नाट्य मंचन के अलावा, बच्चों ने मनमोहक नृत्य और संगीत की भी प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि अभिषेक भार्गव ने सभी बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, “हमारे जीवन में पिता का योगदान अतुलनीय रहता है। यदि हम अपने पिता द्वारा बताए गए रास्ते पर चलें तो हम कभी असफल नहीं हो सकते। यह जो बाप का प्यार होता है, न वह सब प्यार का बाप होता है।” उन्होंने बच्चों को अपने पिता के मूल्यों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में, प्राचार्या सिस्टर जॉन्सी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “आप सभी के सहयोग के बिना इतना बड़ा कार्यक्रम कर पाना संभव नहीं है।”
इस अवसर पर तहसीलदार राजेश पांडे, बीआरसी रहली आर. डी. अहिरवार, थाना प्रभारी सुनील शर्मा, मैनेजर सिस्टर सुधा,शिक्षक कृपाशंकर दुबे सहित अभिभावकगण, स्कूल स्टाफ तथा बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।
