यूपी/खबरों की दुनिया/वृंदावन की पावन धरा पर आज फिर एक और अलौकिक और हृदयस्पर्शी दृश्य देखने को मिला — जब गीता मनीषी पूज्य ज्ञानानंद जी महाराज कृपा स्वरूप केली कुंज आश्रम पधारे। वहाँ उन्होंने पूज्य प्रेमानंद जी महाराज से स्नेहपूर्ण भेंट की। दोनों संतों के मिलन का वह क्षण मानो भक्ति और ज्ञान का संगम बन गया।

ज्ञानानंद जी महाराज ने प्रेमपूर्वक प्रेमानंद जी महाराज का हाल-चाल जाना, उनके स्वास्थ्य और सेवा कार्यों के बारे में पूछताछ की। इस दौरान वातावरण में गहन प्रेम, श्रद्धा और आत्मीयता की अनुभूति हो रही थी।
दोनों महापुरुषों के मुखमंडल पर एक दिव्य तेज झलक रहा था, और उनके मिलन से पूरे आश्रम में एक अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। ऐसा लग रहा था जैसे दो दीपक मिलकर और अधिक प्रकाश फैला रहे हों।

