मप्र में सागर के गढ़ाकोटा नगर में सुनार नदी पर बड़े पुल के किनारे भगवान गणेश का दो सौ साल पुराना मंदिर है। यह मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र है। मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग दर्शन करने के लिए के जाते हैं। इसी प्रांगण मे हनुमानजी भी विराजमान हैं। मंदिर की ओर से संस्कृत विद्यालय का संचालन किया जाता है। इसमें सैकड़ों व्रिप पढ़ाई करते हैं। विद्वानों द्वारा बच्चों को पुराण व वेदों का ज्ञान दिया जाता है। नगरवासियों के मुताबिक गढ़ाकोटा में लोगों को गणेश की प्रति अपार श्रद्धा है। नगर के कई लोग ऐसे हैं, जो गणेश भगवान के दर्शन कर अपनी दिनचर्या की शुरुआत करते हैं।
भगवान गणेश का दो सौ साल पुराना मंदिर है।
RELATED ARTICLES
