रहली खबरों की दुनिया/ दक्षिण वन मंडल रहली द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा 2025 अंतर्गत आज 1500 से अधिक वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।इसके बाद गणेश पूजन और अतिथियों का स्वागत उपरांत उद्बोधन हुआ।एसडीओ विनीता जाटव ने अपने उद्बोधन में सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। नपा अध्यक्ष देवराज सोनी ने कहा कि पेड़ो को काटकर प्रकृति का बहुत दोहन हुआ इसलिए विनाश की और बढ़ रहे है,समय आ गया हे प्रकृति से जो लिया इसे लौटाना होगा। अपने संबोधन में विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि वृक्ष लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करनी होगी। प्रत्येक वृक्ष में जीव होता हे।

रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय पंडित गोपाल भार्गव जी एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में रहली नगरपालिका परिषद अध्यक्ष देवराज सोनी सम्मिलित हुए ।
कार्यक्रम में पार्षद सुरेश सिंह, पवन नायक,शैलेन्द्र सोनी, अमित नायक, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेश यादव, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भरत सिंह , पार्षद पवन नायक, सुरेश सिंह , राजेंद्र सिंह , शैलेन्द्र सोनी , दीपक पटेल, जनपद सदस्य सुरेंद्र सिंह , सरपंच कृष्ण कुमार सिंह राजपूत, सरपंच गोविंद सिंह राजपूत, सचिव रामेश्वर पटेल,बार एसोसियेशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष रामानंद पटेल एवं
दक्षिण वन मंडल के एसडीओ विनीता जाटव, प्रशिक्षु एसडीओ आलोक झरिया,रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर कुंअर सिंह, स्टाफ में अखिलेश श्रीवास्तव,रानू दुबे,ब्रजेश दुबे,अखिलेश गर्ग सहित समस्त अधिकारी कर्मचारियों ग्रामवासी उपस्थित रहे।
